फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रात को सैर कर रहे बाप-बेटे पर पुलिस से सेवानिवृत्त व्यक्ति ने दागी गोलियां, दोनों पीजीआई रेफर

Wed, 30 Oct 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब की चौआर पंचायत के कोहाड़छन्न गांव का मामला, बाप के पेट और बेटे की पीठ पर लगी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

अंब(ऊना)। कोहाड़छन्न में रात को सैर कर रहे बाप-बेटे पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे उपमंडल अंब के तहत चौआर पंचायत के कोहाड़छन्न गांव में 50 वर्षीय राजीव पुत्र रोशन लल और उसका 19 वर्षीय बेटा सैर कर रहे थे। इस दौरान गांव के ही एक घर के करीब पहुंचने पर घर के मालिक ने राजीव पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, गोली उसके पेट में लगी। इस पर जब उसके बेटे ने मौके से भागने का प्रयास किया, तो आरोपी ने दूसरी गोली दाग दी, जो कि युवक की पीठ पर लगी है।
वहीं, गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त है। घटना की सूचना मिलने पर अंब के थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें