फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रिपल आईटी में अनुसंधान और अकादमिक अनुभव किए साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी ऊना में 15 दिवसीय एआईसीटीई समर्थन इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना में 15 दिवसीय एआईसीटीई समर्थन इंटर्नशिप कनेक्ट कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। ऑफलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम एआईसीटीई इंटर्नशिप योजना के तहत आयोजित किया गया। यह विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। यह कार्यक्रम 16 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य छात्रों को एक प्रतिष्ठित संस्थान में अनुसंधान और अकादमिक अनुभव साझा करना था। इस पहल के माध्यम से दूरदराज़ क्षेत्रों से आए छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक वातावरण में भाग लेने और वास्तविक अनुसंधान गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिला। ट्रिपल आईटी ऊना में चयनित छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रभावशाली शोध परियोजनाओं पर कार्य किया। जिसमें उन्हें अनुभवी फैकल्टी मेंटर्स का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। छात्रों को आधुनिक अनुसंधान उपकरणों और तकनीकों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रिपल आईटी ऊना के प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों की ओर से किया गया। इसमें डॉ. नमन गर्ग, डॉ. लक्ष्मणिका, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. आशीष मौर्य, डॉ. अंकुर ठाकुर, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. तनु वधेरा और डॉ. अंकुर कुमार शामिल थे। इन सभी मेंटर्स के मार्गदर्शन में छात्रों ने न केवल विषयवस्तु की गहराई से समझ प्राप्त की बल्कि आलोचनात्मक सोच और व्यावहारिक प्रयोग का भी अनुभव लिया।
विज्ञापन

बाक्स
इंटर्नशिप में लो पावर वीएलएसआई डिज़ाइन और आईओटी, साइबर फिजिकल सिस्टम्स, सिग्नल प्रोसेसिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग और मानव शरीर विज्ञान डेटा विश्लेषण, रडार वेवफॉर्म डिज़ाइन, भारतीय ज्ञान प्रणाली, हाई एनर्जी फिजिक्स, मशीन लर्निंग, फेडरेटेड लर्निंग और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट डिज़ाइन समेत विविध विषयों ने छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों को समझने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें