फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पनीर और घी के सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिन तक रिपोर्ट आने की रहती है समय सीमा
विज्ञापन

डंगोली के समीप से निजी गाड़ी से जब्त किया था 326 किलो पनीर और 18 किलो देसी घी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से भेजे गए पनीर के सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है। रिपोर्ट आने के लिए 14 दिन का समय रहता है, लेकिन उससे अधिक समय बीत जाने पर भी अभी कंडाघाट लैब से रिपोर्ट जारी नहीं की गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से बीते दिनों ऊना के साथ लगते डंगोली से 326 किलो पनीर व 18 किलो देसी घी जब्त किया गया था। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए पनीर व घी के सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजे थे। इन सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आ पाई है। यह पनीर व देसी घी पंजाब राज्य से ऊना लाया गया था। इस पनीर की सप्लाई जिले के बड़े मिठाई उत्पादकों व होटल संचालकों को की जानी थी। सीआईडी ऊना की तरफ से गुप्त सूचना के आधार पर इस खेप को पकड़ा गया था। अभी तक सैंपल की रिपोर्ट न आने से खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। जिले में लगातार बाहरी राज्यों से पनीर सहित अन्य उत्पादों की आपूर्ति की जाती है। नियमों के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से जब जांच के लिए जब्त किए उत्पाद के सैंपल लिए जाते हैं तो उसकी रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर 14 दिन में आनी होती है। विभाग की तरफ से यह सैंपल 31 अक्तूबर को भरे गए थे। ऐसे में 14 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
पूरे प्रदेश में एक ही लैब होने से कई बार रिपोर्ट आने में देरी हो जाती है। उम्मीद है कि दो दिन के भीतर रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ऊना ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें