फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर खुलते ही बाहरी राज्यों के 97 लोगों ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रदेश के बॉर्डर खुलने के साथ ही चिंतपूर्णी मां के दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को रिकॉर्ड 307 श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए। वहीं, 97 श्रद्धालु पड़ोसी राज्यों से चिंतपूर्णी पहुंचे।
विज्ञापन

डीसी ऊना संदीप कुमार के आदेश के बाद बुधवार शाम पांच बजे के बाद से ही बिना कोरोना रिपोर्ट के श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के लिए भेजना शुरू कर दिया है। दोपहर तीन बजे पंजाब बॉर्डर खोलने के आदेश के बाद पंजाब के लोगों की आवाजाही चिंतपूर्णी की तरफ बढ़ी। वहीं, मंदिर आने वाले श्रद्धालु कोरोना के नियमों का पालन करने की बजाए लापरवाह नजर आ रहे हैं। पंजाब से आए श्रद्धालु बिना मास्क के ही चिंतपूर्णी बाजार में घूमते हुए देखे गए। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि अब साढ़े छह बजे तक श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें