फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर चौक में प्रवचनों की अमृतवर्षा

Wed, 02 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के रामलीला मैदान में बुधवार को रुद्रानंद सेवक मंडली दौलतपुर की ओर से विराट धार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सेवक मंडली की ओर से मनोहर लाल शर्मा, राजेंद्र टीटू, नवीन राणा, बाबा राकेश शाह, तिलक राज शर्मा, डॉ. नरेश तथा सतपाल की अगुवाई में सुग्रीवानंद महाराज का विशाल शोभा यात्रा के साथ हार्दिक अभिनंदन किया गया। इसमें अति सुंदर झांकियां एवं कलश उठाए 108 महिलाएं, भजन गाते भक्त और नाचते गाते श्रद्धालुओं एवं पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सर्वप्रथम गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके बाद आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने शास्त्रीय विधि से धार्मिक समागम का शुभारंभ किया। श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज ने प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए निष्कामकर्म एवं त्याग और ब्रह्मज्ञान से भागवत की प्राप्ति शीर्षक विषय पर प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि निष्काम भक्ति का अर्थ है फल की इच्छा न करना। त्याग का मतलब है कि जितनी भी दुनिया में आपकी इच्छाएं हैं और आपको काम्य हैं, उन इच्छाओं का त्याग करना सन्यास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें