फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ी

Sun, 23 Aug 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी और स्कूल 31 अगस्त तक नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस (एनसीएससी) पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना की ओर से जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं।
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट गतिविधि के तहत उपमंडल और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों का एनसीएससी पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।
पंजीकरण के बाद ही विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस की विभिन्न स्तरों की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। विभाग ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि पात्र विद्यार्थियों को इस आयोजन के बारे में जानकारी देकर निर्धारित अवधि के भीतर उनका पंजीकरण करवाया जाए। इसके साथ ही स्कूलों से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि एनसीएससी पोर्टल पर पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाई गई है। विभाग ने स्कूल प्रमुखों से कहा है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना इच्छुक और पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें