फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देर रात खाद बिक्री के मामले में तीन माह तक का खंगाला जाएगा रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के नगनोली गांव से रात के अंधेरे में डीएपी खाद पिकअप ट्राला में लोड करने के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की उर्वरक निरीक्षक हरोली श्याम कुमार ने नगनोली सहकारी सभा का आंकड़ा खंगाला। अब आंकड़ों के अनुसार बीते तीन माह में जिन किसानों ने खाद की खरीद की है उनसे पूछताछ की जाएगी। दूसरी और इफको के जिला पदाधिकारी किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में गए होने के कारण खाद के आंकड़े खंगालने में कृषि विभाग को समस्या पेश आ रही। विभाग के अनुसार इफको के पदाधिकारियों के आने पर आंकड़ों से जुड़ी कई कड़ियां खुलेगी।
विज्ञापन

दूसरी और कृषि विभाग ने इस मुद्दे पर शनिवार को सभी उपमंडलों के अधिकारी की उपनिदेशक कार्यालय में एक बैठक भी बुलाई है। इस मामले को लेकर बैठक में भी विस्तृत चर्चा होगी।

बता दें कि ऊना के हरोली विधानसभा के नगनोली गांव से रात के अंधेरे में खाद में खेल चल रहा है। बीते बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे नगनोली सहकारी सभा के गोदाम से मजदूर डीएपी (डाया) खाद की बोरियों को पिकअप ट्राला में लोड कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही मौके पर मीडिया ने धावा बोला तो गाड़ी चालक सहित अन्य लोग मौके से भाग खड़े हुए। मामले से अनजान केवल एक-दो मजदूर मौके पर रह गए।
विज्ञापन


कृषि विभाग से उर्वरक निरीक्षक हरोली शाम कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जिस गोदाम से खाद बिक्री की अनियमितताओं की जानकारी मिली है, वहां बीते कुछ माह में हुई खाद खरीद की जानकारी खंगाली जाएगी। कहा कि देर रात गोदाम खोलकर खाद बेचना अपने आप में गैरकानूनी है। जल्दी इसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें