फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना के लाल सिंगी में दर्दनाक हादसा, निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Wed, 13 Nov 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
लालसिंगी में हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप स्थित लाल सिंगी गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो सगे भाईयों की जान ले ली। दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर से झलेड़ा जा रहे थे, तभी चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग पर बनी क्रॉसिंग के पास एक स्कूल बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान कोटला खुर्द के निवासी धर्मपाल (60) और ज्ञान चंद (63) पुत्र पिरथी चंद के रूप में हुई है। धर्मपाल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई ज्ञान चंद राजस्व विभाग से कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद और धर्मपाल सेवानिवृत्ति के बाद झलेड़ा में दुकानें चलाते थे। ज्ञान चंद लोकमित्र केंद्र तो धर्मपाल ने जूतों की दुकान खोल रखी थी। मंगलवार को दोनों प्रतिदिन की तरह एक बाइक पर सवार होकर दोपहर का भोजन करने घर गए थे। दोपहर का भोजन करने के बाद वे झलेड़ा जा रहे थे। इस दौरान जब वे लाल सिंगी में चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क पर बनी क्रॉसिंग से गुजर रहे थे, तो पीछे से आकर एक निजी स्कूल की बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतना भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कोटला खुर्द पंचायत की प्रधान ममता रानी ने कहा कि धर्मपाल और ज्ञान चंद के बीच हमेशा गहरा प्रेम और सख्त रिश्ते थे। दोनों भाईयों ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ दिया और हर कार्य मिलकर किया। उनका प्यार गांव में एक मिसाल के रूप में देखा जाता था। ममता रानी ने कहा कि उनका रिश्ता गांव में प्रसिद्ध था और आज उनकी एक साथ मौत ने सभी को गहरे शोक में डुबो दिया।

लाल सिंगी में हुए हादसा की पुलिस जांच कर रही है। बीते दिनों में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

- राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऊना

लालसिंगी में हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी बस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें