फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नववर्ष पर पीड़ित परिवारों को वितरित किया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंदपुर (ऊना)। अंदौरा क्षेत्र के अंबेरी गांव में आग से बेघर हुए प्रवासी मजदूर परिवारों के लिए अंब क्षेत्र के लोगों का सहयोग लगातार जारी है। इससे पहले जहां पीड़ित परिवारों को आवश्यक घरेलू बर्तनों के संपूर्ण सेट उपलब्ध करवाए गए थे। वहीं नववर्ष के पहले दिन फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए राशन जैसी जरूरी सामग्री भी मौके पर पहुंचाई गई।
इस अग्निकांड में 44 झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं। दर्जनों परिवारों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था। पीड़ित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राहत कार्य सेवानिवृत्त जगदीश राणा के मार्गदर्शन में चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मानवीय पहल में जगदीश राणा के साथ अभिषेक राणा, निर्भय राणावत, आरव रणावत, अश्विनी ठाकुर और युवान शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा एवं गांववासियों ने राशन उपलब्ध करवा कर राहत कार्यों में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें