फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रपोह मिसरां स्कूल की टीम ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

Mon, 31 Aug 2026 11:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रपोह मिसरां में रविवार को अंडर-19 छात्राओं की अंब और गगरेट जोन की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुशील मल्होत्रा ने बताया कि अंब जोन की शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान रपोह मिसरां स्कूल ने सलोई को 4-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दोनों जोन के 30 स्कूलों की करीब 320 छात्राएं विभिन्न खेलों में दमखम दिखा रही हैं। पहले दिन गगरेट जोन के खो-खो मुकाबले में नंगल जरियालां की टीम ने बढ़ेड़ा राजपूतां को हराकर जीत दर्ज की।
वॉलीबाल के पहले मुकाबले में सूरी स्कूल ने कड़े संघर्ष के बाद ज्वार की टीम को 2-1 से मात दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव हैं। खेलों से शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने छात्राओं से पूरी खेल भावना और लगन के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विधायक ने स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण के लिए दो लाख रुपये और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। पंचायत उपप्रधान विनय शर्मा की मांग पर उन्होंने गांव में ओपन जिम खोलने का भरोसा दिलाया और इसके लिए अपनी ओर से एक लाख रुपये देने की बात कही।
प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव सुधीर गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता एक सितंबर तक चलेगी। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और शतरंज समेत विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र शर्मा, पूर्व उपनिदेशक ओंकार चंद धीमान, राजकुमार गौतम, प्रधानाचार्य अजय धीमान, एसएमसी प्रधान विपन शर्मा, पंचायत प्रधान बिशन देव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें