फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला परिषद चुनाव के लिए रणधीर शर्मा बने भाजपा के विशेष पर्यवेक्षक

Sat, 18 Jul 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा को चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार रणधीर शर्मा ऊना जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। वह पहले से नियुक्त वरिष्ठ नेताओं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ,विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास और जिला सह प्रभारी विशाल चौहान के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया का मार्गदर्शन करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अनुभवी नेताओं के नेतृत्व में चुनाव संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बता दें कि जिला परिषद ऊना के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 जुलाई को होगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आठ जून को जिला परिषद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। एक माह से भी अधिक समय बीतने पर चुनाव न होने से कई विकास कार्य लटके पड़े हैं। जिला परिषद ऊना के 17 वार्ड में से 12 भाजपा समर्थित सदस्य जीतकर आए हैं जबकि पांच कांग्रेस समर्थक जिला परिषद के सदस्य जीते हैं। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पास बहुमत प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें