फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छह माह में बनेगा रामपुर पुल

Tue, 15 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। संतोषगढ़-ऊना मार्ग पर मुख्यमंत्री 16 सितंबर को रामपुर पुल की आधारशिला रखेंगे। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल को आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और 24 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि रामपुर पुल का निर्माण छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से इस मुद्द को अमर उजाला में समय-समय प्रकाशित किया गया है।
नया पुल मौजूदा पुल की तुलना में अधिक चौड़ा होगा। भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए इसकी चौड़ाई करीब 10 मीटर रखी गई है। पुल पर पैदल राहगीरों के लिए अलग फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इससे ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों को भी सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने नए पुल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी थी।
विज्ञापन

डीपीआर में पुल को आधुनिक तकनीक से बनाने का प्रावधान किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विभाग ने पुल को करीब छह माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें