फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कहीं भाई तो कहीं खाकी को बांधा रक्षा का बंधन

Sat, 29 Aug 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक रही।
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का धागा बांधा तो भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। बाजारों में राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर रौनक रही।
गांवों से लेकर शहरों तक बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं। तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। दूर रहने वाले भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिये एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कई घरों में विदेश और दूसरे राज्यों में रह रहे परिजनों की कमी भी महसूस हुई। रक्षाबंधन का पर्व इस बार सामाजिक समरसता का संदेश भी लेकर आया। एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने पुलिस चौकी जोल पहुंचकर पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखियां बांधीं। बहनों ने पुलिस कर्मियों के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए समाज की सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा।
पुलिस कर्मियों ने भी बहनों का आभार जताया। गगरेट क्षेत्र में भी रक्षाबंधन पर आत्मीयता की तस्वीर देखने को मिली। विभिन्न गांवों से पहुंची बहनों ने पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की कलाई पर राखी बांधी। चैतन्य शर्मा ने बहनों का आभार जताया। बंगाणा क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में भी रक्षाबंधन की खास रौनक रही।
एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों ने इन राखियों के स्टॉल भी सजाए। रक्षाबंधन के दिन जिले में धार्मिक परंपराओं का भी निर्वहन हुआ। गगरेट में ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हनुमान जी की पताका फहराकर अक्तूबर में होने वाली चतुर्थ वार्षिक रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।
वहीं अंब में श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला और हनुमान जी का ध्वज चढ़ाया गया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन

अंब में 11 से 20 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन होगा और इसके लिए वृंदावन की नाटक मंडली को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें