फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर पंचायत की कार्यशैली के खिलाफ बुलंद की आवाज

Tue, 04 Nov 2025 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
टाहलीवाल नगर पंचायत के ​खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए।संवाद
विज्ञापन
ऊना। नगर पंचायत टाहलीवाल की कार्यशैली के खिलाफ क्षेत्र के युवाओं ने आवाज उठाई है। सोमवार सुबह आंबेडकर सेना ऑफ इंडिया के बैनर तले टाहलीवाल नगर पंचायत के युवा मुकेश कुमार सहित जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत टाहलीवाल के प्रतिनिधि मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं और सवाल पूछे जाने पर मनमाने तरीके से रौब दिखाते हैं। मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने टाहलीवाल स्थित फैक्ट्रियों के गंदे पानी के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसमें उसने कहा था कि गंदे पानी से भूजल के साथ आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है।
इसके बाद उसने जब नगर पंचायत से मामले में कार्रवाई के बारे में पूछा तो नगर पंचायत के प्रतिनिधियों में उसके साथ गाली-गलौज किया वह धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। समस्याओं के खिलाफ कार्रवाई के बारे में नगर पंचायत की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि उसको धमकाते और पुलिस की कार्रवाई का नाम लेकर डराते भी हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रतिनिधि उसके ऊपर दबाव बना रहे हैं जिससे वह काफी परेशान चल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की ओर से भी आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं आंबेडकर सेना ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मणि कुमार ने कहा कि टाहलीवाल नगर पंचायत की कार्यशैली मनमानी तरीके से संचालित हो रही है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तो वे जिला के मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें