फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीएसपी ने विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Tue, 04 Nov 2025 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
चौकी मनियार में डीएसपी अजय ठाकूर को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य ।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री और खेल जगत के सर्वोच्च पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित तथा ऊना के डीएसपी अजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और कॅरिअर विकास विषय पर संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बलविंदर सिंह राणा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन में डीएसपी ठाकुर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए यातायात नियमों का पालन करने और समाज में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस सेवा सहित विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें