फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भूमि सुपोषण और संरक्षण विषय पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा के तहत अमलैहड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जनहित में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत भूमि सुपोषण और संरक्षण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में संघ के जिला संयोजक अरुण शर्मा उपस्थित रहे। इसी के साथ पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। सर्वप्रथम ग्रामवासियों ने अपने खेतों और क्यारियों से मिट्टी लाकर इनका वैदिक विधि से विधिवत पूजन किया। भूमि मां की तरह ही हमारा सुपोषण करती है तथा हमारे शरीर के लिए आवश्यक अन्न व जल आदि सभी तत्व इस भूमि के गर्भ से ही पाए जाते हैं। इसलिए वर्तमान समय में भूमि का सुपोषण किया जाना बहुत जरूरी हो गया है। आजकल देखने में आ रहा है कि 35 से 55 वर्ष के बीच के अधिकांश लोग हृदय रोग, मधुमेह तथा कैंसर जैसे रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। इसका मूल कारण दिनों दिन अन्न और जल का दूषित होना पाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित जन्म समूह से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने, पानी का दुरुपयोग रोकने, पॉलिथीन के प्रयोग से बचने और फसलों के पोषण के लिए देसी खाद डालने का संकल्प भी करवाया। इस मौके पर साधु राम, राजीव जसवाल, दीपक जसवाल, पंडित शिव नंद, विजय कुमार, विधि सिंह, सतीश जसवाल, कश्मीर सिंह, बलवीर सिंह व अन्य गांव वासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें