फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नील गाय सामने आने से चिंतपूर्णी में पलटा थ्रीव्हीलर, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब से शीतला मंदिर जा रहे थे दर्शन करने
विज्ञापन

पुलिस बयान दर्ज कर जांच में जुटी
घायल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर, बच्चे की बाजू में फ्रेक्चर, अस्पताल में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास पर रविवार को सरस्वती स्कूल के नजदीक एक थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। यह हादसा ऑटो के आगे अचानक दो नीलगाय आने से हुआ। घायलों को सिविल अस्पताल अंब में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। जहां पर मां और बेटा उपचाराधीन हैं। पुलिस ने बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। इस हादसे में थ्री व्हीलर के पलटने से सात साल के एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि बच्चे की मां (36) घायल हुई हैं। हादसे के दौरान बच्चे की बाजू में फ्रेक्चर हो गया। जब यह हादसा हुआ तो उस दौरान उपप्रधान आशीष शर्मा और आशीष चौहान ने अपनी निजी गाड़ी में घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जबकि बच्चों की हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर किया। ऑटो चालक संजीव कुमार ने बताया कि ऑटो के आगे दो नीलगाय एकदम से आ गईं। इससे यह हादसा हुआ। श्रद्धालु अंब के रहने वाले हैं। वहीं, मौके पर चिंतपूर्णी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। ऑटो चालक और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि ऑटो के सड़क पर पलटने से 36 साल की ज्योति को चोटें आई हैं। जबकि, उसके बेटे सात साल के सचिन की बाजू में फ्रेक्चर हो गया। दोनों को ऊना रेफर किया गया। जहां पर वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें