फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चंडीगढ़ के बाद रद्द हुई रायपुर-अंब अंदौरा ट्रेन

Sun, 17 May 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गर्मी के मौसम में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। शनिवार को भी ऊना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को चंडीगढ़ के बाद देरी के चलते रद्द कर दिया गया। ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12 बजे था लेकिन ट्रेन आगे नहीं पहुंच सकी।
इससे पहले बीते शुक्रवार को ट्रेन बीच रास्ते में ही देरी के चलते रद्द कर दी थी। वहीं दूसरी ओर गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस भी शनिवार को करीब साढ़े छह घंटे की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 11 बजे था लेकिन यह शाम करीब साढ़े पांच बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों की दिनभर की योजनाएं प्रभावित रहीं। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
यात्रियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हिमाचल की ओर आने वाली ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित चल रहा है। कभी ट्रैक मरम्मत कार्य तो कभी ऑपरेशनल कारणों से ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस वापसी के दौरान भी देरी से ही गांधी नगर के लिए रवाना हुई।
इस ट्रेन का वापस जाने का समय ऊना रेलवे स्टेशन से करीब 3 बजे को है। ऐसे में पहले से ही देरी से चल रही ट्रेन गांधीनगर के लिए भी तीन घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई।
इससे आगे सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बीच बीच में पटरी का मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसके कारण ट्रेनों के गति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें