फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, पारा लुढ़ककर 33.4 डिग्री पर पहुंचा

Mon, 01 Jun 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में दोपहर के समय तेज धूप के बीच मुंह ढ़क कर गंतव्य की ओर जाती युवती ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिले में बीते दिन हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी कम रहा। तापमान में गिरावट आने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में तेज धूप और उमस के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। हालांकि शनिवार को हुई बारिश और रविवार को दिनभर छाए रहे बादलों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बीच-बीच में चलने वाली ठंडी हवाओं ने भी लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। हालांकि दोपहर को उमस से लोगों को जरूर जूझना पड़ा।
मौसम में आए बदलाव का असर किसानों और बागवानों के चेहरों पर भी दिखाई दिया। उनका मानना है कि इस बारिश से फसलों और बागवानी गतिविधियों को लाभ मिलेगा। वहीं बाजारों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें