फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब अस्पताल में बनेगा नया ओपीडी ब्लॉक

Mon, 01 Jun 2026 04:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। अस्पताल परिसर में नए आधुनिक ओपीडी ब्लॉक के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह ब्लॉक क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और व्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित ओपीडी ब्लॉक में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। नए भवन के निर्माण से अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी और विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाओं का संचालन अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।
इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से ओपीडी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नए ब्लॉक के निर्माण से न केवल अंब क्षेत्र बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से उपचार के लिए आने वाले लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण कार्य से संबंधित औपचारिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं और आने वाले समय में कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों ने परियोजना को मंजूरी मिलने और निर्माण प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी व्यक्त की है। उनका मानना है कि इससे अस्पताल की सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी।
अंब अस्पताल में नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। -डॉ. राहुल कतना, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें