फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश-ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता हरी सब्जियों की फसल को नुकसान

Fri, 15 May 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में लगातार बदल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण हरी सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

खासकर स्वां नदी के आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर तैयार की जा रही हरी सब्जियों पर खराब मौसम की मार पड़ रही है। ओलावृष्टि से छोटे पौधों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ खेतों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है।
किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में टमाटर, शिमला मिर्च, लौकी, करेला, खीरा और अन्य हरी सब्जियों की फसल तैयार की जा रही है। कई स्थानों पर हाल ही में लगाए गए छोटे पौधे ओलों की चपेट में आने से खराब हो रहे हैं। इसके अलावा लगातार बारिश से खेतों में पानी जमा होने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे फसलों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करने और जरूरत पड़ने पर राहत प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने कहा कि अचानक बदल रहे मौसम के कारण किसानों के लिए खेती करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
तापमान में उतार-चढ़ाव, तेज बारिश और ओलावृष्टि जैसी परिस्थितियां फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को प्रभावित कर रही हैं। विभाग की ओर से किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें