फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ पुल की रेलिंग टूटी, पीडब्ल्यूडी ने लकड़ियों से जुगाड़ बना की खानापूर्ति

Sun, 14 Jul 2024 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लोक निर्माण विभाग छोटे-छोटे निर्माण कार्यों की भी अनदेखी कर रहा है। इसी अनदेखी का शिकार संतोषगढ़ टाहलीवाल पुल एक बड़ा उदाहरण है। यहां पर बीते लंबे समय से पुल की सीमेंटेड टूटी रेलिंग के एक हिस्से की मरम्मत आज दिन तक नहीं हो पाई है। परिणामस्वरूप आज भी पुल की खूबसूरती पर यहां जुगाड़ के सहारे लगाई गई लकड़ियों की रेलिंग लोगों के लिए हंसी का विषय बनी हुई है। इस रेलिंग को टूटे करीब एक वर्ष से ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग टाहलीवाल के पास इसके लिए लिए बजट नहीं जुड़ पाया है? अन्यथा बीते वर्ष स्थानीय लोनिवि अधिकारी इस बात के दावे कर रहे थे कि उक्त पुल के पुराने डिजाइन की रेलिंग के ढांचे को स्वयं तैयार रहे हैं। जल्द ही उन ढांचों के सूखने पर इन्हें पुल पर लगाया जाएगा। विड़बना देखिए कि उक्त ढांचा आज दिन तक वहां स्थापित नहीं हो गया है। दुर्भाग्यवश कोई सड़क हादसा इस रेलिंग के पास हुआ तो वाहन को स्वां नदी में गिरने से बचाने वाली रेलिंग लकड़ीनुमा होने के चलते उल्टा हादसा गंभीर बनाएगी। रेलिंग संग बांधी गई लकडियां किसी भी स्तर पर सहायक नहीं होंगी। वहीं, अधिकारी इसकी मरम्मत न कर किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

-
आने वाले अगस्त माह में यहां ख्वाजा पीर का मेला उत्सव कराया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पुल से स्वां नदी में बेड़ा उतारने की रस्म को निहारते हैं। ऐसे में कोई भी इस लकड़ीनुमा रेलिंग की स्पोर्ट लेने की हालत में हादसे का शिकार हो सकता है।

संतोषगढ़ पुल की टूटी रेलिंग को लेकर संबंधित फील्ड अधिकारियों को जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि समस्या का समाधान जल्द हो सके। -बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, हरोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें