फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना कन्या विद्यालय में 342 ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा, 56 रहे गैरहाजिर

Sun, 14 Jul 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊन के कन्या स्कूल में टीजीटी मेडिकल टेट की परिक्षा देकर बाहर आती हुई युवतियां
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की गई टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन शनिवार को हुआ। जिलेभर में इस परीक्षा के लिए करीब चार केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय ऊना केंद्र पर दो सत्र में परीक्षा आयोजित की गई। शनिवार सुबह 10 से 12:30 बजे तक टीजीटी आटर्स टेट तो दोपहर के सत्र में 02 बजे से शाम 04:30 बजे तक परीक्षा का संचालन किया गया। यहां परीक्षा में 398 परीक्षार्थियों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन इनमें से 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स के 250 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 33 किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहे, जबकि 217 ने इस परीक्षा को दिया। इसी प्रकार दोपहर के सत्र में टीजीटी मेडिकल टेट के 148 अभ्यर्थियों में से 125 परीक्षा देने पहुंचे और 23 ने परीक्षा नहीं दी। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र कौशल ने बताया कि जिला में इन दोनों टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए चार केंद्रों में ऊना, हरोली, अंब और बंगाणा स्कूल के केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई है। कोई भी नकल आदि का मामला देखने में नहीं आया है। परीक्षा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तय नियमों एवं मानकों के अनुसार संपन्न कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें