फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ नगर परिषद के गठन को लेकर कोरम अधूरा

Sun, 21 Jun 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के गठन की प्रक्रिया शनिवार को कोरम के अभाव में अधूरी ही रह गई। नई नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन के लिए नगर के नौ पार्षदों में से बैठक में केवल भाजपा समर्थित 6 पार्षद ही मौजूद रहे जबकि कांग्रेस समर्थित 3 पार्षद बैठक से नदारद रहे। कोरम के अभाव के चलते संतोषगढ़ नगर परिषद को मिलने वाले नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया। नगर परिषद चुनाव को संपन्न हुए एक माह का समय बीत चुका है। कोरम के अभाव में स्थगित हुई चुनाव प्रक्रिया को अब दोबारा 23 जून 2026 को दोपहर 2 बजे संपन्न करवाया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसडीएम अभिषेक मित्तल द्वारा रखी गई बैठक में नगर परिषद संतोषगढ़ के कुल 9 पार्षदों में से भाजपा के 6 पार्षद उपस्थित रहे। इनमें वार्ड नंबर 1 से अंजू बाला, वार्ड नंबर 2 से अधिवक्ता संदीप कुमार, वार्ड नंबर 3 से चरणजीत कौर, वार्ड नंबर 4 से इकबाल सिंह, वार्ड नंबर 6 से कुसुम लता तथा वार्ड नंबर 9 से अंजना चब्बा शामिल रहे।

वहीं कांग्रेस समर्थित पार्षद वार्ड नंबर 5 से रवि कांत बस्सी, वार्ड नंबर 7 से ज्योति सैनी तथा वार्ड नंबर 8 से समीर गौतम बैठक में उपस्थित नहीं हुए। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नियमानुसार कुल 9 सदस्यों में से 3/4 कोरम, अर्थात कम से कम 7 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी। तीन पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो सका और चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन


एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने बताया कि चुनाव स्थगित होने के बाद अब 23 जून 2026 को दोपहर 2 बजे दोबारा बैठक बुलाई गई है। नियमानुसार दूसरी बैठक में कोरम की बाध्यता नहीं होगी। उस दिन उपस्थित पार्षदों के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी कर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

नगर परिषद संतोषगढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और अब सभी की निगाहें 23 जून को होने वाली बैठक पर टिकी हुई हैं, जहां नगर परिषद को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें