फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सांस्कृतिक संध्याओं में हुड़दंगियों से निपटने को तैनात होगी क्यूआरटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर सौ से अधिक पुलिस के जवान संभालेंगे जिम्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में एक से पांच अप्रैल तक होने वाले राज्य स्तरीय देवता मेले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में हुड़दंगियों से निपटने के लिए क्यूआरटी तैनात रहेगी, जबकि 100 से अधिक पुलिस जवान पूरे शहर में तैनात होंगे। यातायात व्यवस्था के लिए मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस लगाई जाएगी।
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग होगा और महिलाओं से छेड़छाड़ व जेबकतरों पर कार्रवाई के लिए सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस प्रभारी सकीनी कपूर के अनुसार विभिन्न चौकियों के जवानों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं और अतिरिक्त बल की मांग भी की गई है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी व पुलिस अधीक्षक मंडी से सुरक्षा को लेकर समन्वय किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि मेले के लिए तैयार सुरक्षा योजना मुख्यालय को भेजी जा रही है, ताकि आवश्यक अतिरिक्त बल तैनात किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें