फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती का आधार : डॉ. सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा जिला ऊना में वीबीजी राम जी विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. सिकंदर कुमार ने मतदाता सूची शुद्धिकरण और एसआईआर प्रक्रिया पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी और बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं को वीबीजी राम जी से जुड़े विषय सरल भाषा में जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में संवाद की तकनीक, जनता के बीच सकारात्मक और तथ्यपरक चर्चा के तरीके तथा जमीनी स्तर पर कार्य के लिए दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने अंत में सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें