फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईएसबीटी ऊना में पंजाब रोडवेज बस चालक ने कुचली वृद्धा, मौके पर मौत

विज्ञापन
आईएसबीटी ऊना में वृद्ध महिला को चपेट में लेने के बाद मौके पर खड़ी पंजाब रोडवेज की बस। स्रोत जाग - फोटो : कोतवाली पुलिस की गिरफ्त आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र के नंगल कलां की रहने वाली थी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, बस चालक पहले भी विवादों में रह चुका

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। आईएसबीटी ऊना में मंगलवार शाम करीब चार बजे पंजाब रोडवेड बस चालक ने पैदल जा रही वृद्ध महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में लिया और बस कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस प्रकार आरोपी बस चालक ने पैदल चल रही वृद्ध महिला को लापरवाही से कुचल दिया। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की नंगल-अमृतसर रूट की बस प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम करीब चार बजे आईएसबीटी ऊना की ओर जा रही थी। इस दौरान बस जैसे ही आईएसबीटी की ओर मुड़ने लगी तो उसी समय सड़क किनारे पैदल चल रही वृद्ध महिला चपेट में आ गई। बस के पिछले टायर के नीचे आई वृद्धा को आरोपी बस चालक करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक हो हिरासत में लिया। बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। महिला की पहचान सावित्री देवी, पत्नी चमन लाल, निवासी नंगल कलां, तहसील हरोली, जिला ऊना के तौर पर हुई।

आरोपी बस चालक पहले से विवादों में
बताया जा रहा कि आरोपी बस चालक सतनाम सिंह निवासी गांव डेरी, डाकघर भीलोवाल तहसील और जिला अमृतसर पहले भी विवादों में रह चुका है। आईएसबीटी ऊना में इससे पहले भी उसकी बस से दो हादसे हो चुके हैं। दो लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को फिर उसकी बस की चपेट में एक वृद्ध महिला आ गई। जिला निजी बस ऑपरेटर बस यूनियन के प्रधान मोहिंद्र मनकोटिया ने कहा कि आरोपी बस चालक पहले भी ऐसे हादसे कर चुका है। उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वृद्ध महिला आराम से सड़क पार कर रही थी। बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें