फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना शहर के निजी स्कूल को 15 दिन में पीटीएम करने के निर्देश

विज्ञापन
PTM instruction to Una's private school in 15 days
विज्ञापन
ऊिना। जिला मुख्यालय के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में अभिभावकों के साथ चल रहे वार्षिक शुल्क, फीस और फंडों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को 15 दिन में पीटीएम कर इसका हल निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में स्कूल की एसएमसी और अभिभावकों के साथ फीस, फंड और वार्षिक शुल्क पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान अगर स्कूल प्रबंधन की अभिभावकों के साथ सहमति नहीं बनती है तो यह मामला जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग खुद देखगा। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस टीम में उपायुक्त राघव शर्मा, उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल शामिल हैं। वे अभिभावकों के साथ बात कर मामले का हल निकालेंगे। टीम स्कूल और अभिभावकों के साथ तालमेल बनाएंगे।
लिखित निर्देश जारी : देवेंद्र चंदेल
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को 15 दिन में पीटीएम करवाने के लिखित निर्देश दिए हैं। इस बारे में तीन सदस्यीय टीम के सदस्य जिला उपायुक्त ऊना और उच्च शिक्षा उपनिदेशक को भी लिखित में जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर पीटीएम के बाद भी अभिभावकों के साथ तालमेल नहीं बैठता है तो जिला प्रशासन की तीन सदस्यीय टीम खुद समस्या का हल निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें