फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े और चीनी पर वैट का विरोध

Thu, 07 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दारान व्यापार मंडलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने कपड़े और चीनी पर वैट लगाने पर प्रदेश सरकार के फैसले को निंदनीय करार दिया है। वीरवार को स्थानीय विश्राम गृह में व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश के किसी भी राज्य में कपड़े और चीनी पर वैट नहीं लगाया गया है। लेकिन, हिमाचल सरकार इन पर वैट लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह नीति प्रदेश के व्यापारी वर्ग के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार व्यापारियों की हितैषी होने का दम भर रही है तो दूसरी ओर व्यापारियों को दबाने के लिए वैट जैसा बोझ थोपने का प्रयास किया जा रहा है। सोमेश ने कहा कि सरकार ने यदि कैबिनेट में कपड़े और चीनी पर वैट लगाने का प्रस्ताव लाया, तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री भी इसका विरोध करें। प्रदेशाध्यक्ष सोमेश ने कहा कि व्यापारी वर्ग लंबे अरसे से अपनी यह मांग मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा रहा हैं। लेकिन, इसके बावजूद व्यापारियों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब देश में जीएसटी बिल लाया जा रहा है, तो ऐसे में प्रदेश में वैट लगाने का कोई अर्थ नहीं है।

उन्होंने कहा कि वैट लगने से कपड़े की वस्तुओं और चीनी के दामों में उछाल आएगा, जिसका नुकसान व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी उठाना पड़ेगा। सोमेश ने कहा कि यदि सरकार ने ऐसा कदम उठाया, तो प्रदेश स्तरीय बैठक कर प्रदर्शन का एलान किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव राकेश कैलाश, जिला अध्यक्ष मोती लाल कपिला, रविंद्र अरोड़ा, नंद लाल, इकबाल, राजेश रघु, रोहित, सुमित अरोड़ा, गगन धवन, गोपाल कपिला, राजेश कुमार, विनय कक्कड़, राकेश सूरज, पवन कपिला, पंकज पुरी, महावीर बेदी, विवेक डोगरा, बलविंद्र सैणी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें