फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिपलू में शराब का ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों का फिर धरना-प्रदर्शन

Sun, 16 Jun 2024 05:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- जेल चले जाएंगे, पर बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे
विज्ञापन

पिपलु मेले के बाद जबरदस्ती शराब का ठेका खोलने पर प्रशासन जिम्मेदार
सरकार व प्रशासन ने जबरदस्ती की तो जेल में जाने को भी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती सोहलासिंगी धार पर स्थित पिपलू पंचायत जहां पर सोमवार से जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलु मेला शुरू हो रहा है। वहीं, पिपलु बाजार में तीन दिन पहले ठेकेदार द्वारा शराब का ठेका खोलने का प्रयास किया गया था, परन्तु स्थानीय लोगों के धरना-प्रदर्शन करने पर प्रशासन ने ठेका बंद करवा दिया था। स्थानीय लोगों ने रविवार को फिर से एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन कर कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मेला खत्म होते ही दूसरे दिन ठेका खोल दिया जाएगा, परंतु ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। अगर ठेकेदार या प्रशासन ने जबरदस्ती ठेका खोला तो इसकी जिम्मेदारी भी प्रशासन की होगी।
बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, पूर्व प्रधान विपन शर्मा, उप प्रधान अवनीत शर्मा, विनोद कुमार, जनक मनकोटिया, राजेन्द्र मनकोटिया, सुरेश मनकोटिया, राज कुमार समा, मनोज कुमार, शीला देवी, उषा देवी, सुमन कुमारी सहित अन्य का कहना है कि हम ग्रामीणों के साथ हैं। अगर सरकार व प्रशासन ने जबरदस्ती की, तो हम लोग जेल में जाने को भी तैयार हैं, परन्तु अपने बच्चों का भविष्य ख़राब नहीं होने देंगे। शराब का ठेका न पहले खुला था न आगे खुलने देंगे। स्थानीय पंचायत प्रधान महिन्द्र सिंह राणा का कहना है कि ठेकेदार ने ठेका खोलने के लिए पंचायत से कोई भी एनओसी नहीं ली। अगर जनता नहीं चाहती कि पिपलु में शराब का ठेका खुले तो नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसा जनता चाहती है, वैसा ही होगा : विधायक
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा का कहना है कि अगर पिपलू की जनता नहीं चाहती है कि पिपलू में शराब का ठेका खुले तो नहीं खुलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है और कहा कि जैसा पिपलू की जनता चाहती है, उनके हक को देखते हुए ही काम किया जाएगा।
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें