फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाई ओवर के धीमे निर्माण को लेकर रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
नंगल में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने से परेशान क्षेत्रवासी रोष प्रदर्शन करते हुए? - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। राजीव गांधी चौक के बंद किए रेल क्रॉसिंग फाटक और फ्लाईओवर के धीमे निर्माण के खिलाफ नंगल के दुकानदारों, ट्रक ऑपरेटरों और स्थानीय लोगों ने वीरवार को रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरजीत सिंह, रामदयाल, दुकानदार ओंकार सिंह व करनैल सिंह ने कहा कि बीते पांच वर्षों से नंगल में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चला हुआ है। आलम यह है कि नंगल आने जाने वालों को भी नंगल डैम से बस लेनी पड़ती है। इस कारण लोगों को लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूर आना जाना पड़ता है। दूसरी तरफ नंगल के राजीव गांधी चौक के निकट रेल क्रॉसिंग फाटक को बंद कर देने से शहर में पूरा दिन जाम के हालात बने रहते हैं और लोगों को घंटों गर्मी में खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जब कंपनी ने निर्माण कार्य को पूरी तरह बंद कर दिया है तो राजीव गांधी चौक के निकट वाले रेल क्रॉसिंग फाटक को जनता के लिए खोल देना चाहिए। लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राजीव गांधी चौक के निकट रेल क्रॉसिंग फाटक को पहल के आधार पर न खोला तो 15 जून को उपमंडल अधिकारी कार्यालय नंगल के समक्ष जोरदार रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें