फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला के स्कूलों में एक बार फिर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरू

Sat, 03 Aug 2024 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला के प्राथमिक स्कूल शिक्षकों ने हाजिरी को लेकर बदल रही व्यवस्था का एक बार फिर विरोध किया है। शिक्षकों का तर्क है कि जब सुविधाओं के अनुसार संसाधन ही उनके पास उपलब्ध नहीं हैं, तो योजना सुचारू तरीके से कैसे चल पाएगी।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि पहले ऑनलाइन हाजिरी से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं। उसके बाद इसे स्कूलों में लागू करना ठीक रहेगा। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान राकेश चंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूलों में न इंटरनेट है और न हाजिरी लगाने के लिए कोई अतिरिक्त फोन या टैब है, उन्हें स्विफ्ट एप पर हाजिरी लगाने के आदेश हुए हैं। कहा कि सरकार शीघ्र ही टैब देने जा रही है। उसके बाद ही यह हाजिरी लगवाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापकों की यह भी मांग है कि टैब के साथ इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए। मोबाइल भत्ता भी शिक्षकों को दिया जाए। ध्यान रहे कि इससे पहले स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीनों के जरिए हाजिरी लगाने की व्यवस्था थी, लेकिन कोरोनाकाल के बाद मशीनें खराब होने लगीं। इसके बाद अब एप के जरिए हाजिरी की व्यवस्था लागू की जा रही है। हालांकि प्राथमिक स्कूलों में इंटरनेट सुविधा नहीं होने का मुद्दा काफी समय से उछाला जा रहा है, लेकिन उसका हल नहीं हुआ।

सरकार व उच्चाधिकारियों के निर्देश अनुसार स्कूलों में हाजिरी से जुड़ी व्यवस्था को लागू किया गया है। अगर आने वाले दिनों में इंटरनेट सहित अन्य सुविधाओं की घोषणा होती है, तो निश्चित तौर पर उसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमलाल धीमान, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें