फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीर निगाह संपर्क मार्ग पर होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। ऊना पीर निगाह लिंक मार्ग पर वीरवार देर रात एक नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा करने के मामले में संलिप्त होटल के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस मामले में छह लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस थाना महिला ऊना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी ऊना अमित यादव के अनुसार पीर निगाह मार्ग पर एक नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा करने की सूचना मिली। पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम गठित करके जब होटल में दबिश दी तो छह लड़कियां बाहरी राज्यों की इस धंधे में संलिप्त पाई गईं और रंगे हाथों पकड़ी गई।
विज्ञापन


होटल के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई तेज कर दी है और पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ करने में जुट गई है। हैरत करने

वाला पहलू यह है कि यह मार्ग धार्मिक आस्था से जुड़ा है। इस तरह के कृत्य से हर कोई सकते में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें