फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने के लिए दोबारा भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल शुरू करने के लिए किराये के भवन की भी तलाश शुरू
विज्ञापन

लंबे अरसे से क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने की उठ रही मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने के लिए आयुष विभाग ने फिर प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग ने नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले पक्का परोह के समीप तीन कनाल भूमि आयुष विभाग के नाम भी हो चुकी है। इसके बाद भी इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में अंब क्षेत्र में आयुष विभाग के नाम की गई भूमि का भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। अगर यह अस्पताल अंब में शुरू होता है तो क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा विभाग ने अस्थायी तौर पर अस्पताल को शुरू करने के लिए किराये की भवन की तलाश भी शुरू कर दी है ताकि जब तक विभाग चयनित भूमि पर अपना भवन स्थापित नहीं कर लेता, लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। उपमंडल की करीब 50 पंचायतों के मरीजों को उपचार के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का ही रुख करना पड़ रहा है। विभाग की तरफ से अंब में दस बेड के अस्पताल के निर्माण की योजना है। जिले के सबसे बड़े उपमंडल में दशकों से आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। दोबारा इस योजना को लेकर भेजे गए प्रस्ताव से फिर अस्पताल के स्थापित होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कोट्स
अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने को लेकर दोबारा उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
-डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें