फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक स्कूल में सम्मानित किए होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल का केवल पढ़ाई के लिए करें इस्तेमाल : राजेंद्र कौशल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें विधायक राकेश कालिया मुख्य अतिथि रहे। जबकि प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह वंदेमातरम और मां सरस्वती की वंदना से शुरू हुआ। प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों का विवरण दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डांस, नाटी, गिद्दा और भंगड़ा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा उप निदेशक उच्च शिक्षा राजेंद्र कौशल ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के बारे बताया कि कैसे मोबाइल छात्र जीवन में उपयोगी साबित हो सकता है और कैसे इस के दुरुपयोग से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मोबाइल का केवल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करने का आह्वान किया। समारोह में विधायक राकेश कालिया ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार ग्रहण करने पर बल देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए पांच हजार देने की घोषणा करते हुए स्कूल भवन की रेलिंग के लिए डेढ़ लाख देने की भी बात कही।
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित-
मुख्य अतिथि विधायक राकेश कालिया ने छठी कक्षा की आरुशी, नक्श, कार्तिक, अंश, दिव्यांश, गुरवाणी व मन्नत, सातवीं कक्षा की प्राची, पारुल, रितिका ठाकुर व राशि, आठवीं कक्षा के वशिष्ठ, पारुल, मनु, रितिका, नियति, अनुष्का, अंकित, आरव, मनु, रितिका, मोहम्मद अफजल, अश्मित व सिया जसवाल, नौवीं कक्षा की पल्लवी, तन्वी व पंकज, 10वीं कक्षा की अवन्तिका, कंगना व आदित्य ठाकुर, जमा एक की इशिता, मान्या शर्मा, रायना, अंश, वंशिका, शगुन, हर्षिता, आंचल, सुप्रिया, कंगना, कनिष, विहान, कनिका, रिधिमा, माधव वैद्, मुस्कान, तमन्ना व अंशिका, जमा दो कक्षा की प्रकृति, रितिका दियोल, अर्नव मोदगिल, पलाक्षी, दीपक, इशिता शर्मा, अंकिता, रायना, तमन्ना, संजीव, मुस्कान, दृष्टि भारद्वाज, शिवांगी, जैस्मिन गुलेरिया, कृतिका शर्मा, प्रियांशु अत्री, पूनम, शगुन राणा, कृतिका व सानवी शर्मा जबकि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गौरव राणा, शिवांक, राहुल, वंश, आंचल, अनुष्का, कृतिका, पायल, राशि, रोहन, अक्षिता कालिया, प्रथम डढवाल, अनुराग को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें