दिवंगत बेटे की याद में बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। श्री गुरु रविदास मंदिर में कुछ माह पूर्व सड़क हादसे में बेटे हनीश बंगड़ को गंवा चुकी मां ने बेटे की याद में शिक्षा के क्षेत्र में होनहार बच्चों को सम्मानित किया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर रविवार रात डॉ. भीमराव आंबेडकर सोसायटी संतोषगढ़ के बैनर तले हुए कार्यक्रम में स्कूल परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान में उत्तीर्ण रहे बच्चों को कॉपी पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव आंबेडकर सोसायटी संतोषगढ़ के अध्यक्ष सुरेंद्र बस्सी ने की, जबकि आयोजन में विशेष रूप से हनीश बंगड़ की माता अंजू देवी और भाई मनीष बंगड़ मौजूद रहे।
हनीश बंगड़ की डॉ. भीमराव आंबेडकर मिशन के प्रति सक्रियता को याद किया गया। संतोषगढ़ गुरु रविदास सभा के प्रधान अधिवक्ता कुलविंद्र सिंह बैंस, दलित युवा नेता रवि बस्सी, दिलीप डोजी प्रभाकर, हरजीत सिंह, नरेश सिंघा और हरजीत सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सोसायटी की ओर से अंजू देवी, मनीष बंगड़ और दिलीप डोजी सहित आए हुए अतिथियों को पटका देकर सम्मानित किया। हनीश बंगड़ के परिवार ने आयोजन के लिए मंदिर कमेटी एवं सोसायटी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।
बता दें कि कुछ माह पूर्व सड़क हादसे में हनीश बंगड़ की मौत हो गई थी। उसी की याद में इस आयोजन को किया गया। इस मौके पर सोसायटी के पदाधिकारियों में उपप्रधान सुलिंद्र चोपड़ा, सचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश सहजल, सुरजीत, हरजीतसिंघा, नवीन महे, मदन लाल, सैम सहगल, कश्मीरी लाल शूंटी, महादेव, रूपा, तवीन, नरेश कुमार, अंजू बाला, रामपाल, आशा रानी, मदन लाल, पूर्व प्रधान निर्मला महे सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।