महाशिवरात्रि पर जिले भर के शिवालय दिन भर भोले के जयकारों से गूंजते रहे। भगवान भोले नाथ के भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में भोले की पूजा-अर्चना करना आरंभ कर दिया। समूचे क्षेत्र के मंदिर सुबह से बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। जिले के प्रसिद्ध शिवालयों में ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा, द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी गगरेट, बनौड़े महादेव चताड़ा और महादेव मंदिर अपर कोटला कलां में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।
शिवभक्तों ने भांग, धतूरे, बिल्व पत्र, पंचामृत के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया। शिवालयों में शुक्रवार को फलाहार के भंडारों का भी आयोजन किया गया। जगह-जगह पर शिवभक्तों ने प्रसाद वितरित किया। कुटलैहड़ क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस मौके पर ध्यूंसर मंदिर कमेटी प्रधान प्रवीण शर्मा, उपप्रधान मेजर रघुवीर सिंह, उर्मिला देवी, शकुंतला, ज्योति कुमारी, विजय, रचना, वंदना शर्मा, रोहित, विवेक कुमार, मोहित, नितिन, रजनीश तथा अशोक कुमार ने भोले बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शिव भक्तों तरसेम शर्मा, दीपक शर्मा, तिलक राज शर्मा, अमरजीत सिंह, मुनीष भारद्वाज, अश्विनी शर्मा, रमन कुमार, कमलेश शर्मा, अजय कुमार, संजू शर्मा, ईशा शर्मा ने बताया कि उन्होंने सुबह भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इसके अलावा देर सायं मंदिरों में महाशिवरात्रि के पूजन आरंभ हुए। कई मंदिरों में यह पूजन रात्रि के चारों पहरों में आयोजित किए गए।
शिवरात्रि पर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा पत्नी आक्षी शर्मा संग कोटला कलां में स्थित महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में पंडित शिव कुमार ने एसपी को परिवार सहित पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद एसपी ने स्वामी मंगलानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और प्रसाद भी ग्रहण किया।