फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नो टू ड्रग्स अभियान पर लोअर बसाल में कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सारे देश में चलाए जा रहे नो टू ड्रग्स अभियान के तहत लोअर बसाल के खेल के मैदान में 15 पंचायतों के खिलाड़ी नवयुवकों का एक समारोह करवाया गया। इसमें कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला ऊना के नो टू ड्रग्स अभियान के अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा भी मौजूद रहे। कुटलैहड के दोनों मंडलों के अध्यक्ष और जिला के उपाध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री श्याम चंदेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 नवयुवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रवक्ता एवं मंडल संयोजक सतीश शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों पर युवाओं को जागरूक किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार ने नवयुवकों से अपील की कि अपनी ऊर्जा खेलों में लगाएं। उन्होंने सभी नवयुवकों से कोई न कोई खेल अवश्य खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवाओं को खेल किटें भी वितरित की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें