टाहलीवाल (ऊना) । हरोली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां के आठवीं कक्षा के तीन छात्रों का चयन छात्रवृति के लिए हुआ है। इनमें ईशान मुहम्मद, बलजिंदर सिंह और तमन्ना कुमारी ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2024 -25 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है ।
इन बच्चों ने स्कूल के अध्यापक संदीप राणा ( टीजीटी आर्ट्स ) के मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया। अध्यापक संदीप राणा ने इन छात्रों की एक्स्ट्रा क्लास लगाकर परीक्षा के लिए तैयार किया। इन छात्रों को इस सफलता के लिए चार वर्ष तक प्रत्येक वर्ष 12000 रुपये की छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं तक प्राप्त होती रहेगी।
यह विद्यालय और क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात है । इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी गुप्ता ने बच्चों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं । इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में मोनिका जैन, संदीप राणा, गुरदीप सिंह, अरुण पाठक, जोगिंद्र पाल, अनवर खान, राज कुमार, सतवंत कौर, साधना, रजनी शर्मा, शिवानी, गगन, मनोज, अभिलाषा, आशा, सीमा, हरजीत कौर, पूजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।