फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

410 में से मात्र 62 रूटों पर दौड़ी निजी और एचआरटीसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में वीरवार को कुल 410 रूटों में से मात्र 62 रूटों पर ही निजी व एचआरटीसी बसें चलीं। यात्री कम मिलने के कारण घाटे को देखते हुए एचआरटीसी ने वीरवार को चार कम रूटों पर बसें भेजी। वहीं, घाटे व कम सवारियों को देखते हुए अधिकतर निजी बस ऑपरेटर फिलहाल बसें नहीं चला रहे हैं।
विज्ञापन

आईएसबीटी ऊना से एचआरटीसी ने करीब 44 रूटों पर बसें चलाई थी, लेकिन सवारियां कम मिलने से वीरवार को चार रूट कम कर दिए हैं। वहीं, ऊना जिला में निजी बसों के 320 में से मात्र 22 रूटों पर ही बसें चल रही हैं। कोरोना महामारी के कारण यात्रियों की कम संख्या होने के कारण निजी बस ऑपरेटर दूसरे दिन भी मायूस दिखे। आईएसबीटी ऊना में भी लोगों की चहल-पहल कम ही देखने को मिल रही है। निजी बसों के संचालन के साथ यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस संबंध में निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि सवारियां न मिलने से बसें 40 प्रतिशत घाटे में चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर और बस रूटों पर सेवा शुरू की जा सकती है। उधर, ऊना बस अड्डा प्रभारी अविनाश खुल्लर का कहना है कि एचआरटीसी की 40 रूटों पर यात्रियों की सेवा के लिए बसें चलाई गई हैं। उन्होंने सवारियां कम होने से कुछेक रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं। अविनाश खुल्लर ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुसार बस रूट बढ़ाए जाएंगे।
50 फीसदी चल रहा कारोबार: सुमेश
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में 50 फीसदी ही कारोबार चल रहा है। आने वाले समय पर में मार्केट चढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मंदिर, जिम, बार व अन्य नहीं खुले हैं। आने वाली कैबिनेट में इन्हें भी खोलने की अनुमति की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें