फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बगलाना के दंगल में प्रिंकल ने जीती बड़ी माली

Mon, 14 Sep 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर बगलाना के परिसर में दंगल मेले का आयोजन किया गया। बड़ी माली में प्रिंकल चौकीमन्यार और शेरू तरनतारन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

दोनों पहलवानों ने करीब एक घंटे तक एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। कई बार शानदार दांव-पेच लगाकर दोनों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अंत में प्रिंकल चौकीमन्यार ने बाजी मारते हुए बड़ी माली अपने नाम की।
बगलाना मंदिर कमेटी की ओर से विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई। छोटी माली में भूषण मंडी और रोमन कोहली के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
दोनों पहलवान काफी देर तक एक-दूसरे पर पेच आजमाते रहे लेकिन कोई निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों को 21 हजार रुपये की इनामी राशि आपस में बांटकर दी गई।
विज्ञापन

दंगल के दौरान बड़ूही निवासी बिंदु की रोचक कॉमेंट्री ने माहौल को और रोमांचक बना दिया। अखाड़े में चल रहे मुकाबलों की जानकारी वह लगातार रोचक अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाते रहे।
आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कुश्ती मुकाबलों से पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को खेलों की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य योगराज योगी, जिला भाजपा एससी मोर्चा उपाध्यक्ष सतीश गोगी, सीता राम, मेहर चंद, केवल, रविंद्र चौधरी और अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें