गगरेट (ऊना)। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ गगरेट मंडल का चुनाव मंगलवार को गगरेट के एक निजी होटल में हुआ। स्वर्णकार संघ का चुनाव जिला ऊना के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से गगरेट के प्रिंस सुधेड़ा को अध्यक्ष चुना गया।
दीपक बग्गा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ के जिला सचिव श्याम हांडा, जिला महासचिव रजत कोहली, विजय हांडा, मूलराज, विपुल सुधेड़ा, अविनाश वर्मा, साहिब वर्मा, मोहित बग्गा, सुभाष चंद भी उपस्थित रहे। प्रिंस सुधेड़ा को गगरेट मंडल स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत होने पर सभी ने बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रिंस सुधेड़ा ने कहा कि वह स्वर्णकार संघ के हित के लिए सदैव आवाज उठाते रहेंगे व सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने प्रिंस सुधेड़ा के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। संवाद