बणे दी हट्टी के समीप हदसा,
टायर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। बणे दी हट्टी के समीप बाइक के ट्रक के साथ टकराने से बाइक सवार नेपाली मूल की महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ होशियारपुर से माता चिंतपूर्णी मंदिर शीश नवाने के लिए जा रही थी। मृतका की पहचान तारा देवी पत्नी कमल निवासी गुल्मी नेपाल के रूप में की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर के लगभग 1:40 बजे हादसा हुआ। गगरेट मुबारिकपुर मार्ग पर बणे दी हट्टी के समीप मॉडल टाउन होशियारपुर से नेपाली मूल का दंपती अपने रिश्तेदारों के साथ माता चिंतपूर्णी के मंदिर में शीश नवाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बाइक सामने से आ रहे खाली सिलिंडरों से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला ट्रक के नीचे जा गिरी। टायर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।