फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: त्योहारी सीजन से पहले दाल-आटा और मसालों के बढ़े दाम, रसोई का बिगड़ा बजट

Wed, 07 Oct 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। त्योहारी सीजन से पहले दाल, आटा, चना और मसालों के दामों में वृद्धि ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। नंदपुर बाजार में सफेद चना 100 रुपये से बढ़कर 110 रुपये, राजमा 140 से 150 रुपये और उड़द की दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं मूंग 120 रुपये, मसूर 100 रुपये, चना दाल और काले चने 95 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मसालों में धनिया के दाम में सबसे ज्यादा उछाल आया है। करीब दो माह पहले 140 रुपये किलो बिकने वाला धनिया अब 240 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं पांच किलो आटे का पैकेट 170 से बढ़कर 190 रुपये हो गया है। उपभोक्ताओं की परेशानी इस वजह से भी बढ़ रही है कि राशन डिपो में फिलहाल चना और माह की दाल ही उपलब्ध है। अन्य दालों की जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को बाजार से खरीदारी करनी पड़ रही है, जहां उन्हें बढ़े हुए दाम चुकाने पड़ रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दामों पर अंकुश लगाने के साथ राशन डिपो में सभी प्रकार की दालें उपलब्ध करवाई जाएं ताकि लोगों को महंगे खुले बाजार पर निर्भर न रहना पड़े। ठठल के किराना दुकानदार शाम लाल ने कहा कि दाल, मसालों और आटे के दाम बढ़ने से ग्राहक भी परेशान हैं। कई लोग पहले की तुलना में कम मात्रा में सामान खरीद रहे हैं। त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग के बीच महंगे राशन का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। इस संबंध में ठठल कृषि सहकारी सभा के सचिव अजय कुमार ने बताया कि उनके पास इस समय माह, चने की दाल और मसूर की दाल उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को अन्य दालें बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं।

दाल और आटा रोजमर्रा की जरूरत है। इनके दाम बढ़ने से घर का बजट प्रभावित हो रहा है। डिपो में सीमित दाल मिलने के कारण अन्य दालें बाजार से खरीदनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शुक्ला बाली, ठठल।
-
त्योहारों के दौरान पहले ही खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में दाल, आटा और मसालों की बढ़ती कीमतों से आम परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
-भवानी देवी, नंदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें