फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शादियों की संस्कृति पर प्रस्तुति ने बटोरीं तालियां, मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
गगरेट स्कूल के वार्षिक पारितो​षिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
गगरेट पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की रही धूम
विज्ञापन



विधायन राकेश कालिया ने बेंच, डेस्क के लिए 1.50 लाख दिए

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगरेट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में गगरेट के विधायक राकेश कालिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने छात्रों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और समूचे समारोह में रंग-बिरंगी छटा बिखरी और उपस्थित सभी का मन मोह लिया। विशेषकर प्रदेश में शादियों की संस्कृति को लेकर विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी मौजूद लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक राकेश कालिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनके जीवन में रुचियां और प्रयास ही उन्हें सफलता की ओर ले जाते हैं। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक राकेश कालिया ने विद्यालय के लिए विधायक निधि से नए कमरों के निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की। साथ ही विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए बेंच खरीद के लिए 1.50 लाख रुपये देने का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें