अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए 4 से 6 दिसंबर की तिथियां प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महोत्सव पहले 22 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। आवश्यक प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत इसकी तिथियों में बदलाव किया गया है।
एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, शुभारंभ समारोह के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा समापन समारोह के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आगमन प्रस्तावित है।