फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैथ्स ओलंपियाड के सीनियर वर्ग में प्रयागराज, जूनियर वर्ग में अक्षय प्रथम

Sun, 20 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शनिवार को समापन हो गया। समारोह में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना सोमलाल धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विज्ञान कांग्रेस में 47 स्कूलों के 345 विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए अपने मॉडल, शोध परियोजनाओं और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की सीनियर सेकेंडरी क्विज में पिरथीपुर की निकिता और वंश प्रथम, घनारी की अंकिता और इशांत द्वितीय तथा सेंट डीआर स्कूल गगरेट की सृष्टि और नैनिका तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर क्विज में बढ़ेड़ा राजपूतां की दिव्या और अंशिका ने प्रथम, स्वामी विवेकानंद स्कूल गगरेट की ऐंजल और अंजलि ने द्वितीय, स्कॉलर स्टेयर्स स्कूल के अर्श और धैर्यवीर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में सेंट डीआर की अर्शिया और तनवी प्रथम, जाडला के लविश और शुभम द्वितीय तथा रौड़ के दाजिशी और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। मैथ्स ओलंपियाड सीनियर सेकेंडरी में घनारी स्कूल के प्रयागराज प्रथम, पिरथीपुर के आदित्य द्वितीय और सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की प्रगति तृतीय स्थान पर रही। मैथ्स ओलंपियाड सीनियर वर्ग में यूएस ग्लोबल की अंकिता ने प्रथम, सेंट डीआर के आरुष ने द्वितीय और अंबोटा के शुभम ने तृतीय प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सेंट डीआर के अक्षय शर्मा प्रथम, यूएस ग्लोबल स्कूल संघनई की दृष्टि द्वितीय और मुबारिकपुर के जीवेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें