फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इंदिरा गांधी की जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

Thu, 20 Nov 2025 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रभात फेरी निकालते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। -स - फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की जयंती पर विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी सुबह चार बजे शिव मंदिर समूर से आरंभ होकर शिव बाड़ी मंदिर बरनोह तक निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान गायंत्री मंत्र के साथ ही जय इंदिरा, कांग्रेस जिंदाबाद और इंदिरा गांधी अमर रहें के नारे गूंजते रहे। शिव बाड़ी मंदिर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर विधायक विवेक शर्मा सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि 19 नवंबर 1917 को जन्मी इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक ऐसी वैश्विक नेता थीं, जिन्होंने देश की पहचान अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूत की। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें