फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा बाजार में पुल पर बने गड्ढे, हादसे का खतरा

Sat, 29 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा बाजार में श्मशानघाट के समीप बने पुल पर गड्ढे पड़ने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर गड्ढे बनने से कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं, ऐसे में इसकी खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी नरेंद्र, नरेश कुमार, यशवीर सिंह, रमन और मुकेश कुमार ने बताया कि पुल पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं।
बरसात के दौरान इनमें पानी भर जाने से इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना खासा जोखिम भरा हो गया है। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने के कारण हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल बाजार के महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है और दिनभर यहां वाहनों की आवाजाही रहती है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुल का निरीक्षण करवाकर इसकी वास्तविक स्थिति का आकलन करने और गड्ढों को जल्द भरने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को हादसा होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते सुरक्षा के जरूरी कदम उठाने चाहिए। कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। पुल की स्थिति की जांच करवाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें