फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चकसराय-बड़ूही सड़क पर गड्ढे, 15 पंचायतों के लोग परेशान

Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। चकसराय-बड़ूही सड़क पर गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गए हैं। बेहड़ कांशी पुल के पास पिछले करीब दो वर्षों से सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ है, लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है वहां तीखा मोड़ भी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेहड़ कांशी पुल के पास तीखे मोड़ पर अचानक गड्ढा सामने आने से कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली केवल बेहड़ कांशी तक सीमित नहीं है। टकारला बाजार में भी लंबे समय से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जल शक्ति विभाग की ओर से पाइप क्रॉस करने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद कई बार पैचवर्क कर खानापूर्ति की गई, लेकिन सड़क को पूरी तरह मजबूत नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चकसराय-बड़ूही सड़क सुरी, रपोह मिसरां, त्याई, बेहड़ जस्वां सहित करीब 15 पंचायतों के लोगों के लिए ऊना और अन्य क्षेत्रों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके अलावा कांगड़ा, धर्मशाला, देहरा और ज्वालाजी की ओर से चंडीगढ़, ऊना और दिल्ली की तरफ जाने वाले कई वाहन भी इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे किसी एक गांव की समस्या नहीं, बल्कि हजारों लोगों की रोजमर्रा की परेशानी बन चुके हैं। लोगों ने मांग की है कि सड़क का निरीक्षण कर केवल गड्ढों में बजरी डालने की बजाय क्षतिग्रस्त हिस्सों की वैज्ञानिक तरीके से स्थायी मरम्मत करवाई जाए।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल मिट्टी और बजरी डालकर अस्थायी समाधान किया गया है। जहां-जहां गड्ढे पड़े हैं वहां भी बजरी डाल दी जाएगी। फंड उपलब्ध होते ही सड़क की स्थायी मरम्मत कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन



बेहड़ कांशी पुल के पास सड़क करीब दो साल से धंसी हुई है। तीखे मोड़ के कारण गड्ढा समय पर दिखाई नहीं देता, जिससे कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। विभाग को कई बार समस्या बताई गई लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
-संजीव चौधरी, निवासी बेहड़ जस्वां

टकारला बाजार में पाइप डालने के बाद सड़क की मरम्मत की गई थी लेकिन कुछ समय बाद फिर गड्ढे पड़ गए। यह बेहद व्यस्त सड़क है, इसलिए खानापूर्ति के बजाय सड़क की स्थायी और मजबूत मरम्मत की जानी चाहिए।
विज्ञापन

-दविंद्र सिंह, निवासी टकारला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें